ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मिस्त्र के राष्ट्रीपति से की मुलाक़ात, कई मुद्दों पर हुई वार्ता 

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मिस्त्र के राष्ट्रीपति से की मुलाक़ात, कई मुद्दों पर हुई वार्ता 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को मिस्त्र के राष्ट्रीपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं की यह मुलाक़ात नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। बैठक में वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और तस्वीरें खिंचवाई। बता दें कि बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

इससे पहले सुबह मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी के साथ उनके स्वागत के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के स्वागत के बाद उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दोनों देशों के बीच डाक टिकटों के आदान-प्रदान हुआ।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने जानकारी देते हुए अपने संबोधन में कहा कि, मैं मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और उनके डेलिगेशन का भारत में स्वागत करता हूं। कल हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ये पूरे भारत के लिए सम्मान और हर्ष का विषय है।

उन्होंने कहा कि भारत और मिस्र विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से हैं। हमारे बीच कई हज़ारों वर्षों का अनवरत नाता रहा है। चार हजार वर्षों से भी पहले, गुजरात के लोथल पोर्ट के माध्यम से मिस्र के साथ व्यापार होता था और विश्व में विभिन्न परिवर्तन के बावजूद हमारे संबंधों में स्थिरता रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की जानकारी देते  कहा कि हमने आज अपने रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को और मज़बूत करने आतंकवाद विरोधी संबंधी सूचना एवं इंटेलिजेंस का आदान-प्रदान बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। दोनों देशों के बीच सामरिक समन्वय पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि के क्षेत्र में मददगार होगा। इसलिए आज की बैठक में राष्ट्रपति सिसी और मैंने हमारी द्वीपक्षीय भागीदारी को सामरिक भागीदारी के स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया है।

इसके बाद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम विभिन्न क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग को बढ़ावा देने और नए क्षेत्रों में साझेदारी को बढ़ावा देने पर सहमत हुए हैं। हम अपने क्षेत्रों, मुख्य रूप से निवेश, उच्च शिक्षा, रसायन, दवा उद्योग आदि में सहयोग को मजबूत कराने पर हम सहमत हुए हैं।  

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button