भारत

पीएम मोदी ने गांधीनगर के अडालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया शुभारंभ

गुजरात: पीएम मोदी ने गांधीनगर के अडालज में मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया. इससे पहले पीएम मोदी ने गांधीनगर में एक स्कूल का दौरा किया और बच्चों के साथ क्लासरूम में बैठे दिखाई दिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए कहा, आज गुजरात अमृतकाल की अमृत पीढ़ी के निर्माण की तरफ बहुत बड़ा कदम उठा रही है, विकसत भारत के लिए विकसत गुजरात के निर्माण की तरफ ये एक मील का पत्थर साबित होने वाला है.

 

पीएम ने शिक्षा व्यवस्था में 5G टेक्नॉलोजी के उपयोग की महत्वता के बारे में कहा, हाल ही में देश ने 5G युग में प्रवेश किया है, हमने इंटरनेट की पहली G(1st) से लेकर 4G तक की सेवाओं का उपयोग किया. अब देश में 5G बड़ा बदलाव लाने वाला है.

 

आज 5G, स्मार्ट सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम, स्मार्ट टीचिंग से आगे बढ़कर हमारी शिक्षा व्यवस्था को अगले स्तर पर ले जाएगा. अब वर्चुअल रिएलिटी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स की ताकत को भी स्कूलों में अनुभव किया जा सकेगा.

 

उन्होंने आगे कहा, बीते 2 दशकों में गुजरात में शिक्षा के क्षेत्र में जो परिवर्तन आया है वो अभूतपूर्व है.20 साल पहले गुजरात में 100 में से 20 बच्चे स्कूल ही नहीं जाते थे और जो बच्चे जाते थे उनमें से कई बच्चे 8वीं तक पहुंचते-पहुंचते स्कूल ही छोड़ देते थे बेटियों की स्थिति तो और खराब थी.

 

“केंद्र सरकार ने पूरे देश में साढ़े 14 हज़ार से अधिक पीएम स्कूल बनाने का फैसला किया है. ये स्कूल पूरे देश में नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के लिए मॉडल स्कूल होंगे.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button