ताज़ा खबरेंभारत

पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद फैसला, देश में 16 जनवरी से शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन

भारत में वैक्सीन को लेकर आखिरकार खुशखबरी आ गयी है। भारत में अब 16 जनवरी से कोरोना वायरस के लिए टीकाकरण शुरू हो जाएगा। भारत सरकार ने शनिवार को कहा है कि वैक्सीनेशन के दौरान हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। देश में लगभग 3 करोड़ हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के होने के अनुमान लगाया गया है। इसके बाद 50 साल से उपर के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

भारत में दो वैक्सीनों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मिल चुकी है मंजूरी।

भारत सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की है। बता दें कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से भारत में दो वैक्सीनों के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। इन दो वैक्सीनों में एक सीरम इंस्टिट्यूट की कोवीशिल्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है।

पीएम मोदी की हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला।

सरकार की ओर से दी जानकारी में कहा गया है कि पीएम मोदी ने आज कोविड-19 टीकाकरण के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों के साथ-साथ देश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े : लद्दाख: भारतीय सीमा के अंदर पकड़ा गया चीनी सैनिक, सेना की पूछताछ जारी

कोविन एप पर होगा रजिस्ट्रेशन।

टीकाकरण पर बात करते हुए पीएम ने बताया गया कि (Covin App) कोविन एप पर अब तक 79 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है, जिन्हें शुरुआत में टीका दिया जाना है। इतना ही नहीं बैठक में विस्तृत समीक्षा के बाद यह तय किया गया कि लोहड़ी, मकर संक्रांति पोंगल, माघ बिहू जैसे त्योहारों के मद्देनजर देश में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू किया जाएगा।

कोविशील्ड की पहली खेप पहुंचेगी 72 घंटों में।

बता दे कि कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की पहली खेप अगले 72 घंटों में देश के अन्य बड़े शहरों में पहुंचने वाली है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर यह खेप पहुंचने वाली है। कोरोना वायरस की यह वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) है, जिसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश फर्म एस्ट्राजेनेका (Oxford Astrazeneca Vaccine) ने मिलकर बनाया है। और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute Of India) में यह वैक्सीन तैयार की गई है। इतना ही नहीं भारत में 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण इसके जरिये शुरू होगा। इसके अलावा भारत बायोटेक की वैक्सीन (Covaxin) को बैकअप के तौर पर रखा गया है, जिसका इस्तेमाल कोरोना के मामलों में तेज इजाफा होने पर किया जा सकता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button