ताज़ा खबरें

पीएम मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का देंगे जवाब

पीएम मोदी आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का देंगे जवाब

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी दोपहर 2 बजे राज्यसभा में बोलेंगे।  बता दें कि पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा में जवाब दिया था। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसी मुद्दे पर जवाब नहीं दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर से मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि पीएम ने किसी मुद्दे पर जवाब नहीं दिया। अदाणी मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ नहीं बोला। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को कुछ नहीं बोला।  लग रहा है प्रधानमंत्री मोदी सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। सदन में मंगलवार से धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button