ताज़ा खबरेंविदेश

पाकिस्तान के रावलपिंडी में सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में मंगलवार तड़के पाकिस्तानी सेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए.

मरने वालों में चालक दल के 5 सदस्‍य व 12 नागरिक बताए गए हैं. वहीं जानकारी के मुताबिक 12 अन्य घायल हुए हैं, जिन्हे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि घायलों की गंभीर हालत के चलते मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

जिले के आपातकालीन विभाग के अधिकारी अब्दुल रहमान ने मीडिया को बताया कि 17 शवों और कई अन्य घायलों को रावलपिंडी शहर के तीन अलग-अलग अस्पतालों में भेज दिया गया है.

बताया जा रहा है कि जैसे ही पाकिस्तानी सेना के विमान क्रैश हुआ, उसमे आग लग गयी. घटना की खबर मिलते ही राहत एवं बचाव कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया.

ALSO READ: CCD के संस्थापक, कर्नाटक के पूर्व सीएम के दामाद वीजी सिद्धार्थ लापता, खोज जारी

पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी किये गए बयान के अनुसार जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस समय विमान नियम‍ित प्रशिक्षण पर था. इस घटना में सेना के पांच जवान भी मारे गए. हालांकि आग लगने के कारणों के बारे में नहीं बताया गया है.

विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ, जिसके कारण कई आवासीय इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button