Ind vs Aus:पहले दिन का खेल हुआ समाप्त, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 86/1, भारत ने बनाए 180 रन

Ind vs Aus:पहले दिन का खेल हुआ समाप्त, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 86/1, भारत ने बनाए 180 रन
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट का आज, शुक्रवार से आगाज हुआ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन का खेल अब समाप्त हो गया है। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम पहली पारी में 94 रन पीछे है।
भारत के 18 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दिन के अंत तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं और वे भारत से अब भी 94 रन पीछे हैं। ऑस्ट्रेलियाई पारी में मार्नश लाबुशेन (20 रन) और नाथन मैकस्वीनी (38 रन) क्रीज पर मौजूद हैं और दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया को एक ही विकेट का नुकसान हुआ। जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। ख्वाजा 13 रन बनाकर आउट हुए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लॉयन, स्कॉट बोलैंड।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नीतीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।





