ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

पश्चिम बंगाल में बैन के बाद अब उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’

लखनऊ: मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मंगलवार को घोषणा की कि वह हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को राज्य में टैक्स फ्री करेगी. सीएम योगी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री किया जाएगा.

मध्य प्रदेश सरकार ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को 6 मई के दिन राज्य में टैक्स फ्री कर दिया था. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि ‘द केरला स्टोरी’ लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद की साजिश को उजागर करती है.

 

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा. “केरल स्टोरी लव जिहाद, धर्म परिवर्तन और आतंकवाद की साजिश को उजागर करती है और उसके घिनौने चेहरे को सामने लाती है. फिल्म बताती है कि किस तरह क्षणिक भावुकता में बेटियां लव जिहाद के जाल में फंस जाती हैं और कैसे बर्बाद हो जाती हैं. फिल्म आतंकवाद के डिजाइन का भी पर्दाफाश करती है. यह फिल्म हमें जागरूक करती है.”

 

वहीं कुछ राज्यों में ‘द केरल स्टोरी’ को टैक्स फ्री करने पर फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने मीडिया से कहा, यह सरकार का निर्णय है, अगर उन्हें लगता है कि ये फिल्म महत्वपूर्ण है तो वे टैक्स फ्री करते हैं. टिकट का दाम कम होने से ज्यादा लोग फिल्म देख पाएंगे.

 

गौरतलब है कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में फिल्म का विरोध किया जा रहा है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में फिल्म नहीं दिखाई जा रही है.

 

पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से “शांति भंग होने की संभावना है” और इसने कानून और राज्य में व्यवस्था बनाए रखने के लिए “घृणा या हिंसा की किसी भी घटना से बचने के लिए” फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button