पश्चिम बंगाल के हुंगली में फिर हिंसा, रेलवे स्टेशन पर पथराव, कुछ समय के लिए सेवाएं हुईं ठप

पश्चिम बंगाल: बीते दिन पश्चिम बंगाल के रिशरा इलाके में बीजेपी के जुलूस के दौरान हुई झड़प के एक दिन बाद देर रात हुगली जिले के रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव की घटना सामने आई. जिसके बाद कुछ समय के लिए प्रभावित इलाकों पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था जो कि अब फिर शुरू कर दी गईं हैं. वहीं इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है.
पश्चिम बंगाल: हुगली जिले के रिशरा रेलवे स्टेशन पर कल पथराव की घटना सामने आई। कुछ समय के लिए प्रभावित इलाकों पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था जिसे बाद में शुरू कर दी गईं। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है। pic.twitter.com/sCJlxfYpx5
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 4, 2023
पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के पास पथराव के कारण हावड़ा-बंडेल सेक्शन पर लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को लगभग 3 घंटे के लिए निलंबित कर दिया गया था.
सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना या हिंसा को रोकने के लिए इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात किया गया है. राज्य सरकार ने बाद में निषेधाज्ञा जारी की और जिले भर में इंटरनेट सेवाओं को भी निलंबित कर दिया. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार शाम पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार से बात कर हुगली व हावड़ा जिलों में हुई हिंसा की जानकारी ली.






hgh kaufen legal
References:
http://karayaz.ru/user/peafamily8