ताज़ा खबरें

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर, 2 लोको पायलट घायल

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में ट्रेन हादसा, दो मालगाड़ियों के बीच हुई टक्कर, 2 लोको पायलट घायल

 

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के माधोपुर के पास एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ सुबह- सुबह एक ट्रेन हादसा हो गया। इस हादसे में दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए।

घायलों को श्री फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत गंभीर है। इसलिए फौरी तौर पर इलाज के बाद उन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने DFCC (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां कोयले से लोडेड 2 मालगाड़ियां खड़ी थीं। इन्हें पंजाब में रोपड़ की ओर जाना था। रविवार सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया। इसके बाद इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया। इससे समर स्पेशल ट्रेन को भी थोड़ा नुकसान पहुंचा है। वहीं, ट्रैक का बुरा हाल है।

राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) सरहिंद पुलिस स्टेशन रतन लाल ने बताया, “सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं…दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।” 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button