ताज़ा खबरेंभारत

पंजाब: तरनतारन में पुलिस स्टेशन पर रॉकेट लॉन्चर-प्रकार के हथियार से गोलीबारी

नई दिल्ली: पंजाब के तरनतारन जिले के एक पुलिस थाने में शनिवार को कम तीव्रता का धमाका हुआ. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह घटना रॉकेट से चलने वाले ग्रेनेड (आरपीजी) हमले की प्रतीत होती है.

 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि पंजाब के तरनतारन जिले के एक पुलिस स्टेशन में एक रॉकेट लॉन्चर-प्रकार के हथियार से फायर किया गया. जिसमें थाने के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ मिला. मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

 

SHO प्रकाश सिंह ने बताया, फोरेंसिक टीम ही बताएगी कि असल में क्या है. वह चेकिंग कर रहे हैं और टीम आपको बताएगी. किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

एएनआई के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आज घटनास्थल का दौरा करेंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button