ताज़ा खबरें

पंजाब के गुरदासपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- “INDI गठबंधन घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी…”

पंजाब के गुरदासपुर में विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- “INDI गठबंधन घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी…”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी सभा के क्रम में आज पंजाब के गुरदासपुर में जनसभा की। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि , INDI गठबंधन घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी… वे(INDIA गठबंधन) आए दिन जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल खेल रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आज एक ओर भाजपा और NDA है, विकसित भारत का स्पष्ट विज़न है, 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड है, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार है। दूसरी ओर, INDI गठबंधन घोर साम्प्रदायिक, घोर जातिवादी, घोर परिवारवादी… वे(INDIA गठबंधन) आए दिन जनता को मूर्ख बनाने के लिए खेल खेल रहे हैं। ये लोग दिल्ली में दोस्ती का दिखावा करते हैं और यहां पंजाब में एक-दूसरे को गाली देते हैं। जनता भी जान गई है कि इन दोनों दुकानों का शटर एक ही है…”

नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस जब पंजाब में सत्ता में थी तो वह रिमोट से सरकार चलाना चाहती थी लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली के शहजादे का आदेश मानने से इनकार कर दिया, वे सेना के जाबाज थे उन्होंने सीमावर्ती राज्य होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी, इसका परिणाम हुआ कि कांग्रेस के शाही परिवार ने उन्हें सत्ता से हटा दिया…”

उन्होंने कहा कि “दुर्भाग्य से आज भी पंजाब को रिमोट से चलाने की कोशिश हो रही है। दिल्ली के दरबारी पंजाब चला रहे हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री अपने आप एक फैसला नहीं ले सकते। इनके मालिक जेल गए तो पंजाब की सरकार ठप्प पड़ने लगी… 1 जून के बाद कट्टर भ्रष्टाचारी फिर जेल जाएंगे तो क्या फिर पंजाब की सरकार जेल से चलेगी?”

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button