पंचायत 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन रिलीज होगी सीरीज

पंचायत 3 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन रिलीज होगी सीरीज
पंचायत 3 की रिलीज डेट के सस्पेंस पर विराम लग गया है। अब फुलेरा गांव में लगने वाली पंचायत की तारिख की घोषणा कर दी गयी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक पंचायत 3 मई 28, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
View this post on Instagram
अमेजॉन प्राइम की यह सीरीज भारत के ग्रामीण क्षेत्र की पृष्टिभूमि पर आधारित है। यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है। इस नए सीजन में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और संविका बतौर एक्टर एक बार फिर से वापसी करेंगे। बता दें कि इस सीरीज को दुनिया भर के 240 देशों के अंदर इसे रिलीज किया जाएगा। हिंदी के अलावा इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया जाएगा।
‘पंचायत’ के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग-अलग चुनौतियों से जूझते हुए नजर आए थे। अब नए सीजन के साथ सीरीज नया मोड़ लेगी। ‘पंचायत’ का प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने किया है। वहीं, सीरीज को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि चंदन कुमार ने ‘पंचायत 3’ की कहानी लिखी है।





