मनोरंजन

Panchayat Season 3: पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज, देखें किस तेवर में फुलेरा लौट रहे हैं सचिव और प्रधान

Panchayat Season 3: पंचायत 3 की रिलीज डेट के सस्पेंस पर विराम लगने के बाद आज Amazon Prime ने पंचायत सीजन 3 की ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक पंचायत 3, मई 28 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

 

‘पंचायत 3’ के ट्रेलर को देख आपका दिल खुश हो जाएगा. गांव की महक और मजेदार कॉमेडी शायद आपको अपने गांव की याद दिला दे. ट्रेलर की शुरुआत होती है नए सचिव के फुलेरा में पहुंचने से जिसके बाद पता लगता है कि पुराने सचिव का ट्रांसफर कैंसल हो गया है. आगे आपको बनराकस की साजिश, बिनोद की मासूमियत के साथ रिंकी-अभिषेक का प्यार और विकास, सचिवजी और बृजभूषण की दोस्ती की झलकियां मिलेंगी.

 

पंचायत के सचिवजी जितेंद्र कुमार ने कहा, ‘इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है, यह पंचायत की वजह से है कि आज मैं एक घरेलू नाम हूं. आप जानते हैं, कहा जाता है कि एक बच्चे को बड़ा करने के लिए एक गांव की जरूरत होती है, और मेरे मामले में, मैं सचमुच मानता हूं कि एक कलाकार के रूप में विकसित होने में मेरी मदद करने के लिए फुलेरा के पूरे गांव की जरूरत पड़ी! मैं बेहद भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे नीना जी, रघुबीर जी, फैसल और चंदन जैसे सह कलाकार मिले, जिससे मुझे एक अभिनेता के रूप में विकसित होने में काफी मदद मिली है. पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक, मेरे किरदार और शो को जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे यह साबित होता है कि लोग उन कहानियों का कितना आनंद लेते हैं जो जीवन में उतार-चढ़ाव को मजेदार और प्रासंगिक तरीके से दर्शाती हैं.’

 

द वायरल फीवर की इस वेब सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. इसके लेखक चंदन कुमार हैं. पंचायत सीजन 3 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और सांविका शामिल हैं. पंचायत सीजन 3 का प्रीमियर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में प्राइम वीडियो पर 28 मई को होगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button