ताज़ा खबरेंनव वर्ष विशेषभारत

न्यूज़ मोबाइल ईयरएंडर स्पेशल : जानें साल 2020 के उन चैलेंज को जो लॉक डाउन में बन गए ट्रेंड

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया के कई देशों में लगे लॉकडाउन के दौरान नेटिज़ेंस ने कई तरह के चैलेंज के जरिए खुद को सोशल मीडिया पर न केवल व्यस्त रखा बल्कि इन्हीं चैलेंज ने इतने गंभीर और सख्त लॉकडाउन को यादगार बनाया। इन चैलेंज में कुछ चैलेंज तो ऐसे थे जिन्होंने लोगों की कुकिंग स्किल को परखा तो कुछ में क्वॉरंटीन ट्रैवल चैलेंज तक शामिल रहे ।

अब साल 2020 बीतने जा रहा है तो ऐसे ही कुछ वायरल चैलेंजेज के बारे में आपको बताते हैं जिन्होंने इस लॉक डाउन में सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।

सेफ हैंड्स चैलेंज।

डब्ल्यूएचओ की ओर से सोशल मीडिया पर शुरू #safehands चैलेंज में लोगों से कोरोना वायरस से निपटने के लिए हाइजैनिक तरीके से हाथ धोने के लिए आह्वान किया गया। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी और पॉपुलर लोगों ने चैलेंज को एक्सेप्ट किया और 20 सेकंड तक हाथ धोते हुए वीडियो पोस्ट किए।

अंटिल टुमारो चैलेंज।

इंस्टाग्राम पर सबसे वायरल सोशल मीडिया चैलेंज में से एक चैलेंज ये रहा। इसमें यूजर्स ने खुद शर्मिंदा करने वाली फोटो “ #untiltomorrow” के साथ पोस्ट की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Premier League (@premierleague)

साड़ी चैलेंज।

इस चैलेंज में यूजर्स को साड़ियों में फोटो पोस्ट करनी थी। फोटो पोस्ट करने के बाद अपने दोस्तों को टैग करना और फिर दोस्तों को ऐसा करने के लिए चैलेंज देना आवश्यक था।

https://twitter.com/Melifloz/status/1247177223276126209?s=20

ये भी पढ़े : 2020 में हुई बड़ी घटनाओं पर कितनी है आपकी पकड़, जानें यहाँ

क्वारंटाइन ट्रेवल चैलेंज।

इस चैलेंज ने दुनिया भर के लोगों को आकर्षित किया। इस चैलेंज में उन्हें दो फोटो शेयर करनी थी। एक जगह जहां विजिट किया और दूसरी रिएक्शन देते हुए घर पर।

MeAt20 चैलेंज

इस चैलेंज में लोगों ने अपनी उस वक़्त की तस्वीर साझा की जिसमें वो 20 साल के थे। इसी के साथ लोगों ने दूसरी तस्वीर अपनी हाल ही की साझा कि जिसमें उनकी जवानी कि और अभी कि तस्वीर को देखते हुए उनमे अंतर देखा जा सकता है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button