IND vs PAK: न्यूयॉर्क में भारत ने दर्ज की जीत, पाकिस्तान को 6 रनों से हराया

IND vs PAK: न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मैच में दौरान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम केवल 119 रनों पर ऑलआउट हो गई वहीं 120 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करते हुए भारत ने पाकिस्तान के मुँह से यह मुक़ाबला 6 रनों से जीत लिया.
भारत की ओर से सर्वाधिक 3 विकेट बुमराह ने लिये और टीम की जीत सुनिश्चित की. वहीं बल्लेबाज़ी में टीम के लिए पंत ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली.
भारत
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान
बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिज़वान (विकेट कीपर), उस्मान खान, फखर ज़मान, आज़म खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान/सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह,





