न्यूयॉर्क के पार्क में एक बार फिर हुआ गोली कांड, गोलीबारी से एक की हुई मौत, छह घायल

न्यूयॉर्क के पार्क में एक बार फिर हुआ गोली कांड, गोलीबारी से एक की हुई मौत, छह घायल
अमेरिका में गोली कांड की एक और खबर सामने आयी है। यहाँ न्यूयॉर्क में एक पार्क में हुई गोलीबारी से एक शख्स की मौत की जानकारी मिली है वहीं इस घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह घटना न्यूयॉर्क के रोचेस्टर पार्क में रविवार शाम हुई। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की यह घटना शाम 6:20 में हुई। इस दौरान पार्क में पार्टी चल रही थी जिसमें कई लोग शामिल थे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में रोचेस्टर पुलिस के हवाले यह बताया कि घटना शाम 6 बजकर 20 मिनट की है। मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और उसने पाया कि 7 लोग गोली लगने से घायल हैं और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल से भाग रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी के कारण 20 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने जिस व्यक्ति की गोली लगने से मौत होगी है उसकी पहचान अभी तक जारी नहीं की गई है। उनके परिवार का पता चलने के बाद इसका खुलासा किया जाएगा। वहीं, एक अन्य की हालत गंभीर है और पांच अन्य लोगों को मामूली घाव आए हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को ये पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग इस गोलीबारी में शामिल हैं। पुलिस अपराधियों का पता करने के लिए लोगों से पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी कैप्टन ग्रेग बेलो ने कहा कि इस समय हम नहीं जानते कि कितने लोग गोलीबारी में शामिल थे। पुलिस ने कहा कि अभी कोई भी संदिग्ध हिरासत में नहीं है और जिस किसी के पास भी गोलीबारी का वीडियो है, वह उसे मेजर क्राइम्स या क्राइम स्टॉपर्स को भेजें।






hgh online kaufen
References:
https://b2b2cmarket.ru/user/profile/278550