न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दक्षिण अमेरिका के ड्रेक पैसेज में 7.5 तीव्रता का भूकंप

ड्रेक पैसेज का बर्फीला पानी गुरुवार को उस समय हिल उठा जब इस सुदूर क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस), जिसने पहले भूकंप की तीव्रता 8 मापी थी, ने बाद में इसकी तीव्रता को संशोधित कर 7.5 कर दिया… पूरी खबर पढ़ें
पीएम मोदी का आज बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा, विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहाँ वे ₹18,000 करोड़ से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री आगामी बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, हाल ही में पूरी हुई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे… पूरी खबर पढ़ें
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार एल्विश के घर पर फायरिंग करने वाले को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: कैलिफोर्निया में एक्वेरियम हादसे का यह वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विशाल एक्येरियम के ढहने और उसमें कई लोगों के दबने का दृश्य दिखाया गया है. यह वीडियो कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका (US) का बताया जा रहा है. वीडियो शेयर करने वालों ने यह भी दावा किया कि इस घटना में 100 लोगों की मौत हो गई. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है… पूरी खबर पढ़ें





