न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

रूस से यूरेनियम लेता है US, भारत के इस सवाल पर ट्रंप ने कहा: ‘मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत द्वारा रूस के साथ व्यापार करने का हवाला देते हुए नई दिल्ली की आलोचना करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता, मुझे इसकी जाँच करनी होगी, लेकिन हम इस बारे में आपसे बात करेंगे.”.. पूरी खबर पढ़ें
उत्तरकाशी के धराली में तबाही! 4 लोगों की मौत, भारतीय सेना के जवान समेत 60 से ज्यादा लोग लापता

उत्तराखंड के धराली गाँव में मंगलवार को एक शक्तिशाली बादल फटने से अचानक तबाही मच गई, जिससे सुदूर हिमालयी बस्ती में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन हुआ, इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 60 से ज़्यादा लोग लापता हो गए, जिनमें करीब 10 भारतीय सेना के जवान शामिल हैं… पूरी खबर पढ़ें
पुरानी रणनीतियां छोड़ो, तकनीक से जुड़ो– CDS जनरल चौहान का सख्त संदेश

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि आज के दौर में युद्ध की रणनीतियाँ तेजी से बदल रही हैं, ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए हमें भी नई और अत्याधुनिक तकनीकों को तेजी से अपनाना होगा। जनरल चौहान मंगलवार को दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित वार्षिक “ट्राइडेंट लेक्चर सीरीज़” के उद्घाटन कार्यक्रम में बोल रहे थे… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: UK में अफ्रीकन एयरलाइन का नहीं है यह वीडियो, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हवाई जहाज के ऊपर यात्रियों का सामान लदा हुआ दिख रहा है. साथ ही उस सामान में बकरी भी है. वायरल वीडियो को UK का बताया जा रहा है साथ ही यह हवाई जहाज African बताया जा रहा है. चलिए पता लगाते हैं कि इस वीडियो की सच्चाई के बारे में… पूरी खबर पढ़ें





