न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

अमेरिका ने पहलगाम हमला कराने वाले TRF को घोषित किया आतंकवादी संगठन

अमेरिका ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) को विदेशी आतंकी संगठन (FTO) घोषित किया है. TRF ने 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे… पूरी खबर पढ़ें
Bomb Threat: 20 से ज़्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली के 20 से ज़्यादा स्कूलों को ईमेल के ज़रिए बम की धमकियाँ मिली हैं. पुलिस के अनुसार, दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल को बम की धमकी मिली है. दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने बताया कि बम की धमकी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गई… पूरी खबर पढ़ें
‘तनु वेड्स मनु’ जोड़ी की वापसी: कंगना-माधवन की नई फिल्म ‘सर्कल’ जल्द बड़े पर्दे पर

‘तनु वेड्स मनु’ और इसके सीक्वल में जबरदस्त केमिस्ट्री के बाद कंगना रनौत और आर. माधवन एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने आ रहे हैं। दोनों कलाकार अब एक नई फिल्म ‘सर्कल’ में साथ नजर आएंगे, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म को दशहरा 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: खाटू श्याम में श्रद्धालुओं से मारपीट करने वाले आरोपियों की परेड का नहीं है यह वीडियो, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी कुछ युवकों को मुँह पर काला कपड़ा पहना कर सड़क पर परेड करवाते हुए नजर आ रहे हैं, इस दौरान एक व्यक्ति को लंगड़ाकर चलते हुए भी देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पुलिस जिनको परेड करवा रही है… पूरी खबर पढ़ें





