न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

दिल्ली एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. गुरुवार, 10 जुलाई को सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर दिल्ली-NCR के पास धरती कांपने लगी. भूकंप की तीव्रता अनुमानित 4.1 है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में करीब 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए… पूरी खबर पढ़ें
देश में आज मनाई जा रही है गुरु पूर्णिमा, यहां जानें क्यों मनाते हैं यह पर्व और क्या है इसका धार्मिक महत्व

देश में आज यानी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह त्योहार हर साल के आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन, शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं… पूरी खबर पढ़ें
रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, लुत्स्क और वोलिन क्षेत्र मुख्य निशाना

यूक्रेन पर रूस ने मंगलवार रात को अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूस ने एक ही रात में रिकॉर्ड 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। इन हमलों में ईरान निर्मित ‘शहीद’ ड्रोन और कई डिकॉय ड्रोन शामिल थे। मुख्य हमला यूक्रेन के पश्चिमी वोलिन क्षेत्र और उसकी राजधानी लुत्स्क पर हुआ, जो पोलैंड और बेलारूस की सीमा के पास स्थित है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: AI-Generated है गोरिल्ला का बच्चे को मां को सौंपने का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गोरिल्ला एक बच्चे को उसकी मां को सौंप रहा है. कई यूजर्स इसे शेयर और कमेंट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें





