न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सेना के 2 जवान घायल, 3 आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर: डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए. डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें
NEET-UG परीक्षा मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट सुना सकता है अपना फैसला

नई दिल्ली: विवादों से घिरे NEET-UG परीक्षा मामले पर अब से कुछ ही देर में सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है. बता दें कि लंबे समय से विवादों से घिरी नीट से जुड़ी कुछ अन्य याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है वहीं उम्मीद की जा रही है कि आज फैसला सुनाया जा सकता है… पूरी खबर पढ़ें
हाथरस भगदड़ कांड पर भोले बाबा ने दिया बयान, कहा- “होनी को कौन टाल सकता है”

हाथरस भगदड़ हादसा को लेकर भोले बाबा के नाम से मशहूर सूरजपाल ने प्रतिक्रिया दी है। बाबा ने अपने बयान में कहा कि “…2 जुलाई की घटना से मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है। हमारे अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह और प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें एक विशैले स्प्रे के बारे में बताया है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी के नाम पर वायरल हुआ किसी अन्य महिला का वीडियो, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है, जिसमें वह एक गाने पर थिरकती तथा अलग-अलग पोज़ बनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में महिला के बाल छोटे हैं, साथ ही उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला कोई और नहीं बल्कि शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह ही हैं… पूरी खबर पढ़ें





