न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

पुणे की IAS अधिकारी पूजा खेडकर की ट्रेनिंग पर लगी रोकी, अकादमी में वापस बुलाया गया

पुणे: विवादों में घिरने के बाद आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को महाराष्ट्र में जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम से हटा दिया गया है. महाराष्ट्र राज्य सरकार ने मंगलवार को खेडकर को मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में वापस बुलाने का फैसला किया. इसके साथ ही एकेडमी ने उन्हें तत्काल वापस बुलाने के लिए लेटर भी जारी किया है… पूरी खबर पढ़ें
ट्रंप के पार्टी इवेंट के पास से AK-47 के साथ नकाबपोश शख्स गिरफ्तार, एक को पुलिस ने मार गिराया

विस्कॉन्सिन. ओहायो पुलिस ने मंगलवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) के पास चाकू लेकर घूम रहे एक शख्स को गोली से उड़ा दिया. सोमवार को एक अलग घटना में स्की मास्क पहने और ‘एके-47’ लेकर घूम रहे एक शख्स को कैपिटल पुलिस अधिकारियों और होमलैंड सुरक्षा जांच ने आरएनसी के पास से गिरफ्तार किया था… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद के.कविता की बिगड़ी तबीयत

दिल्ली शराब घोटाले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद BRS नेता के.कविता की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद के कविता को दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल भर्ती में चेकअप के लिए ले जाया गया है। के कविता पर साउथ ग्रुप के शराब कारोबारियों के साथ मिलकर दिल्ली की शराब पॉलिसी में अहम बदलाव करने का आरोप है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: पुलिस से मारपीट करते हुए भगवा गमछे वाले युवकों का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवकों को भीड़ को पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए देखा जा सकता है, वीडियो में गौर किया जा सकता है कि युवकों ने भगवा रंग का गमछा पहना हुआ है… पूरी खबर पढ़ें





