न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

डोडा: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी समेत चार भारतीय सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के डोडा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक अधिकारी समेत चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं. भारतीय सेना डोडा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाने के लिए एक हेलीकॉप्टर का उपयोग कर रही है क्योंकि क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश जारी है… पूरी खबर पढ़ें
IAS पूजा खेडकर के वाशिम जिले के आवास पर पहुंची पुलिस, डेढ़ घंटे तक कमरे में चलती रही पूछताछ

पुणे. ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं. पूजा पर झूठ बोलकर सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस की नौकरी हासिल करने के आरोप के बीच आज पुलिस ने सुबह-सुबह पूजा खेडकर के वाशिम जिले के आवास पर दस्तक दी और करीब डेढ़ घंटे तक वहां छानबीन और पूछताछ करती रही… पूरी खबर पढ़ें
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाया बड़ा आरोप, केदारनाथ से गायब हुआ 228 किलो सोना

दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर पर ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आज सोमवार को बड़ा आरोप लगाया है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया, “केदारनाथ में सोना घोटाला हुआ है, उस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया जाता? वहां घोटाला करने के बाद अब दिल्ली में केदारनाथ बनेगा? और फिर एक और घोटाला होगा। केदारनाथ से 228 किलो सोना गायब है…पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: धमतरी के राम मंदिर में दिव्यांग युवती के साथ रेप की घटना हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो न्यूज़ 18 की एक खबर का है, जहाँ एक न्यूज़ एंकर राम मंदिर में पुजारी द्वारा एक दिव्यांग युवती के साथ रेप करने की जानकारी दे रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हालिया दिनो में राम मंदिर के पुजारी ने दिव्यांग महिला के साथ रेप किया… पूरी खबर पढ़ें





