न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

NEET, UGC-NET विवाद के बीच सरकार का एक्शन, परीक्षा लीक के खिलाफ नया कानून

नई दिल्ली: यूजी-एनईईटी और यूजीसी-नेट परीक्षाओं पर बड़े पैमाने पर विवाद के बीच, केंद्र ने पेपर लीक और धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से कड़े कदम उठाए हैं. केंद्र द्वारा आधिकारिक तौर पर अधिसूचित सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024, ऐसे कदाचार में शामिल लोगों के लिए गंभीर दंड का प्रावधान करता है… पूरी खबर पढ़ें
IND Vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला, भारत जीती तो मिल जाएगा सेमिफाइनल का टिकट

IND vs BAN: सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाज जीत दर्ज कर जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के मैच में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उतरने को तैयार है. दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है हालांकि बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है और टीम इंडिया इसे बखूबी जानती है… पूरी खबर पढ़ें
Bigg Boss OTT 3 की आज से हुई शुरुआत, अभिनेता अनिल कपूर ने की शो की होस्टिंग, जमाया रंग

बिग बॉस OTT 3 की आज से शुरुआत हो गयी है। जियो सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 3 के ग्रैंड प्रीमियर का धमाकेदार आगाज हो चुका है। स सीजन में दर्शकों को एंटरटेनमेंट और थ्रिल का डबल डोज मिलेगा। बता दें कि इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं। यही वजह है कि फैंस और भी अति उत्साहित नजर आ रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: नवनिर्वाचित सांसद कुमारी शैलजा के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ का वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया गया वायरल, पढ़ें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जो हरियाणा की कांग्रेस पार्टी की नव निर्वाचित सांसद कुमारी शैलजा के दफ्तर में हुई तोड़फोड़ का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद के मीडिया से बातचीत के दौरान उनके दफ्तर में तोड़फोड़ हो जाती है। इसी वीडियो को इंटरनेट पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस सांसद बनी कुमारी शैलजा से जब अपने ऑफिस पहुंचीं तो… पूरी खबर पढ़ें





