ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

रियासी में बस पर हुए आतंकवादी हमले में 9 लोगों की मौत, पीड़ितों के लिए प्रशासन की तरफ़ से हेल्पलाइन नंबर जारी
इमेज सोर्स: सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर: रियासी में FSL की टीम मौके पर पहुंची, जहां कल आतंकवादियों ने एक बस पर हमला किया था. इस आतंकवादी हमले में 10 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं. बता दें कि रियासी में भारतीय सेना द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. वन क्षेत्र में तलाशी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है… पूरी खबर पढ़ें

 

IND Vs PAK: न्यूयॉर्क में भारत ने दर्ज की जीत, पाकिस्तान को 6 रनों से हराया

IND vs PAK: न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक मैच में दौरान पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम केवल 119 रनों पर ऑलआउट हो गई वहीं 120 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करते हुए भारत ने पाकिस्तान के मुँह से यह मुक़ाबला 6 रनों से जीत लिया… पूरी खबर पढ़ें

 

मोदी 3.O के नए मंत्रिमंडल ने ली शपथ, पीएम मोदी की तीसरी पारी शुरू

नरेंद्र मोदी ने आज अपने नए मंत्रिमंडल के साथ एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पीएम मोदी के नए मंत्रिमंडल में निरंतरता और अनुभव का मिश्रण देखा गया। बता दें कि केंद्र की नई कैबिनेट में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। पीएम मोदी ने इस बार भी अपनी पिछली सरकार के प्रमुख मंत्रियों को बरकरार रखा है… पूरी खबर पढ़ें

 

फैक्ट चेक: अमरावती सीट से हरने वाली नेता नवनीत राणा का पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवनीत राणा का है। वीडियो में नवनीत राणा को रोते हुए देखा जा सकता है, वहीं एक व्यक्ति उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहा है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर इन दिनों शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा 2024 के चुनावों के नतीजे आने के बाद इस तरह रो रही हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button