न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

RCB Vs RR: आईपीएल के Eliminator मुकाबले में बाहर हुए RCB, राजस्थान ने 4 विकेट से दी मात

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर एक बार फिर आरसीबी के आईपीएल ट्रॉफी के जीतने के सपने को चकनाचूर कर दिया है. वहीं इस हार के बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने कथिततौर पर आईपीएल से संन्यास ले लिया है… पूरी खबर पढ़ें
पुणे रोड एक्सीडेंट: नाबालिग आरोपी की जमानत हुई रद्द, बाल सुधार गृह में भेजा गया युवक

पुणे की सड़क पर अपनी पोर्श कार से एक्सीडेंट करने वाले 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी की जमानत रद्द हो गयी है। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बुधवार आरोपी की जमानत रद्द करते हुए उसे बाल सुधार गृह में भेजने का आदेश दे दिया है… पूरी खबर पढ़ें
अभिनेता शाहरुख खान हुए हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार, गुजरात के अहमदाबाद के KD अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान आज हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए। जिसके चलते उन्हें अहमदाबाद के KD हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। बताया जा रहा है कि हीट वेव का कारण उन्हें लू लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख को बुधवार दोपहर 2 बजे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर एक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए उनका एक बयान वायरल हो रहा है। वीडियो में खड़गे कथित तौर पर कहते हैं कि पंडित नेहरू का सपना था कि गरीब और गरीब हो जाए और अमीर और अमीर हो जाए… पूरी खबर पढ़ें





