ताज़ा खबरें

नीरज चोपड़ा को जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- आप उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं!

पेरिस: नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार सुबह पेरिस ओलंपिक 2024 में भाला फेंक स्पर्धा में सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.45 मीटर के साथ रजत पदक जीता. इस उपलब्धि के साथ, नीरज चोपड़ा दो ओलंपिक पदक हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता के साक्षात उदाहरण हैं! उन्होंने बार-बार अपनी प्रतिभा दिखाई है. भारत को खुशी है कि वह एक बार फिर ओलंपिक में सफल रहे हैं. रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई. वह आने वाले अनगिनत एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने और हमारे देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई. वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं. उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button