ताज़ा खबरें

नीता अंबानी दूसरी बार बनी IOC की सदस्य, सर्वसम्मति से हुआ चयन

नीता अंबानी दूसरी बार बनी IOC की सदस्य, सर्वसम्मति से हुआ चयन

 

रिलायंस फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी एक बार फिर से इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की सदस्य के रूप में चुनी गयी हैं। वह सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्य चुनी गयी हैं। नीता अंबानी के पक्ष में 93 में से सभी 93 वोट पड़े यानी यानी पूरे 100 प्रतिशत। गौरतलब है कि नीता अंबानी साल 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में पहली बार आईओसी की सदस्य चुनी गई थीं।

रिलायंस फॉउंडेशन की फॉउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) की सदस्य के रूप में दोबारा चुने जानें के मौके पर कहा, ‘मैं आईओसी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. आईओसी का दोबारा सदस्य चुना जाना न केवल मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है. मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूं और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं.’

बता दें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में ही 40 साल के इंतजार के बाद भारत को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। पिछले साल मुंबई में अंबानी परिवार के ही जियो वर्ल्ड सेंटर में इस बैठक का आयोजन हुआ था। नीता अंबानी के नेतृत्व में ही पहली बार पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए इंडिया हाउस बनाया गया है। यह इंडिया हाउस भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए बनाया गया है।

गौरतलब है कि नीता अंबानी यूं तो देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी हैं जिनकी नेटवर्थ 7.65 लाख करोड़ रुपए है। हालांकि नीता अंबानी की अपनी नेटवर्थ भी बहुत ज्यादा हैं। वह 25 हजार करोड़ रुपए की मालकिन है। नीता धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की भी चेयरपर्सन हैं और वह साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में भी शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button