ताज़ा खबरें

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी, मास्टर माइंड रॉकी को किया गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी, मास्टर माइंड रॉकी को किया गिरफ्तार

 

नीट यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआइ की कार्रवाही जारी है। आज गुरुवार को सीबीआई ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए नीट पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड राकेश कुमार उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने रॉकी को झारखण्ड से गिरफ्तार किया है।

कोर्ट ने 10 दिनों के लिए सीबीआई रिमांड में भेजा-

सीबीआई ने झारखंड से मास्टर माइंड रॉकी को पटना में सीबीआई की अदालत के सामने पेश किया गया। जहां सीबीआई कोर्ट ने उसे 10 दिनों के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि रॉकी की गिरफ्तारी से कई गुप्त राज पर से पर्दा हट सकता है।

रॉकी ने नीट यूजी पेपर लीक मामले में निभाई थी अहम भूमिका 

बताया जा रहा है कि रॉकी की नीट यूजी पेपर लीक मामले में अहम भूमिका थी। उसके बारे में पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के बाद जांच टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। जानकारी के अनुसार इस मामले में संजीव मुखिया और रॉकी अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उनकी सेटिंग कराते थे। रॉकी ने ही नीट पेपर का पीडीएफ फॉर्मेट चिंटू के मोबाइल पर भेजा था। चिंटू को मिले इसी सॉल्व पेपर को खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल के हास्टल में ठहरे 35 अभ्यर्थियों को तीन और चार मई की देर रात तक रटवाया गया था।

बीते 17 दिनों में बिहार-झारखंड दर्जन भर ठिकानों पर मारे छापे

सीबीआइ ने बीते 17 दिनों में बिहार-झारखंड में करीब दर्जन भर ठिकानों को खंगाला। पिछले सप्ताह रॉकी की तलाश में उसके बिहारशरीफ के गजेंद्र बिगहा गांव स्थित घर भी पहुंची थी। आखिरकार गिरफ्त में आए रॉकी से पूछताछ के दौरान सीबीआइ को कई और लोगों के नाम खुलने की उम्मीद है।

रॉकी ने सॉल्वर्स का किया था जुगाड़

राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता है और संजीव मुखिया का भांजा है। पेपर लीक होने के बाद उसे हल करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रांची और पटना के MBBS छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, रॉकी दरअसल संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button