ताज़ा खबरेंराजनीति
नायब सिंह सैनी की आज आग्नि परीक्षा, हरियाणा में आज बहुमत साबित करेंगे नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली: बीते दिन भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी सहयोगी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से गठबंधन तोड़ने के साथ ही मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर को राज्य के मुख्यमंत्री पद से हटाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना. अब हरियाणा की नई सरकार को आज सुबह 11 बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा.
बता दें कि 12 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में राज्यभवन में शपथ ली थी. इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे थे.
- सैनी ने 48 विधायकों के समर्थन का दावा किया है. सैनी ने कल संवाददाताओं से कहा कि हमने राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह किया है. इसी दौरान हम अपना बहुमत भी साबित करेंगे.
- भाजपा को छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है, जिससे उसका आंकड़ा 47 हो गया है. जो 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से एक अधिक है. जेजेपी के पांच विधायकों के भी बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद है.
- इससे पहले सोमवार को, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर और पूरे मंत्रिमंडल – जिसमें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के तीन सदस्य भी शामिल थे, ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद इस्तीफा दे दिया था.





