ताज़ा खबरें

नागालैंड: नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति पर ली शपथ

नागालैंड: नेफ्यू रियो ने नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति पर ली शपथ

 

नागालैंड में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नेफियू रियो ने पांचवी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने नेफियू रियो को शपथ दिलाई। नागालैंड में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिरकत की।

इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

इस दौरान तदितुई रंगकौ ज़ेलियांग और यानथुंगो पैटन ने कोहिमा में नागालैंड के उपमुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ ली। यानथुंगो पैटन बीजेपी से हैं। वहीं साथ ही साथ जी काइतो ऐ, जैकब झिमोमी, केजी केन्ये, पी पैवांग कोन्याक, मेत्सुबो जमीर, तेमजेन इम्ना अलोंग, सीएल जॉन, सलहौतुओनुओ क्रूस और पी बशांगमोंगबा चांग सहित 9 विधायकों ने नगालैंड कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

बता दें कि नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य की नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और बीजेपी गठबंधन ने बहुमत हासिल किया था। एनडीपीपी ने 40 और 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में एनडीपीपी और बीजेपी ने क्रमशः 25 और 12 सीटें जीती थीं।

गौरतलब है कि मंगलवार को मेघालय और नागालैंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मेघालय में शपथ ग्रहण समरोह के दौरान 11 मंत्रियों के सीएम सीएम कॉनराड ने शपथ ली। मेघालय में एनपीपी, भाजपा, यूडीपी और पीडीएफ की गठबंधन वाली सरकार बनी है। मेघालय में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू हुआ था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button