खेलताज़ा खबरेंभारत

नहीं रहे एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बॉक्सर डिंको सिंह, PM मोदी ने जताया दुख, कहा- ‘परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदना’

भारत ने खेल जगत में आज अपना एक हीरा खो दिया है। दरअसल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व बॉक्सर नगंगोम डिंको सिंह का 42 वर्ष की उम्र में निधर हो गया है। बता दे साल 1998 में उन्होंने एशियाई खेलों में भारत को स्वर्ण पदक जिताया था। डिंको सिंह बीते कुछ वर्षों से बीमार थे और उनके लीवर का इलाज चल रहा था। इस दौरान वह कोरोना संक्रमित भी हुए। लेकिन कोविड को मात देने के बाद भी डिंको सिंह ने आज ज़िन्दगी को अलविदा कह दिया है। अब उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री किरण रिजिजू सहित कई खिलाड़ियों ने गहरा दुख प्रकट किया।

पीएम मोदी ने डिंको सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट कर लिखा, डिंको सिंह सुपरस्टार थे। उनके जरिए बॉक्सिंग को  लोकप्रियता और नई उचाइयां मिलीं। उनके निधन से मैं बेहद दुखी हूं। मैं शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।

खेल मंत्री ने कहा – डिकों सिंह के निधन पर आहत हूं,।

डिंको सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए खेल मंत्री किरण रिरिजू ने ट्वीट कर लिखा, मैं डिकों सिंह के निधन पर आहत हूं, वह भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे। साल 1998 में बैंकाक एशियाई खेलों में डिंको के स्वर्ण पदक ने भारत में बॉक्सिंग को काफी लोकप्रियता दिलाई। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।

वहीं मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरें सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा, मुझे डिंको सिंह के निधन की खबर सुबह मिली जिससे मैं स्तब्ध हूं, पद्मश्री से सम्मानित डिंको सिंह मणिपुर के सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक थे। शोक संतृप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

बता दे डिंको सिंह ने साल 1998 में बैंकॉक एशियाई खेलों में अपना परचम लहराते हुए बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता था। बॉक्सिंग में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए 1998 में अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं 2013 में डिंको सिंह को पद्मश्री से सम्मामित किया गया।

दिल्ली में चल रहा था इलाज

दरअसल बीते साल डिंको सिंह की तबियत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद मणिपुर से उन्हें एयरलिफ्ट के जरिए इलाज के लिए दिल्ली लाया गया। उनके लीवर कैंसर का इलाज दिल्ली के आईएलबीएस में चल रहा था। बता दे डिंको सिंह को पिछले साल कोरोना संकर्मित भी पाया गया था लेकिन वह ठीक होकर अस्पताल से घर लौट आए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button