ताज़ा खबरें

नवी मुंबई में 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, दो लोगों को बचाया, एक की तलाश जारी

मुंबई: महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह एक 3 मंजिला इमारत ढह जाने से उसके मलबे में कुल तीन लोगों फंस गए. वहीं एनडीआरएफ की टीम की मसक्त के चलते फंसे तीन में से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब पांच बजे शाहबाज गांव में हुआ.

उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और नवी मुंबई नगर निगम के अग्निशमन कर्मियों ने इमारत ढहने के बाद इसके मलबे में फंसे दो लोगों को बचा लिया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं.

 

पालिका आयुक्त नवी मुंबई, कैलाश शिंदे ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, “करीब आज सुबह 5 बजे के पहले ये इमारत ढह गई. ये जी+3 की इमारत है सेक्टर-19, शाहबाज गांव में है. ये 3 मंजिला इमारत था इमारत से 52 लोग सुरक्षित बाहर निकले और मलबे में फंसे 2 लोगों को बचाया गया है और भी 2 लोगों के फंसे होने की संभावना है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button