ताज़ा खबरें

दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे PM Modi, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत राज्य के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल पहुंचे. इस दौरान उनका स्वागत किया गया. स्वागत में जुटे भारतीय समुदाय से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत शहर में 101 वर्षीय पूर्व IFS अधिकारी मंगल सैन हांडा से मुलाकात की.

 

पीएम मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के आमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं. उम्मीद की जा रही है कि पीएम मोदी की यह यात्रा खाड़ी देशों के साथ भारत के करीबी रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जाएगी.

 

पीएम मोदी ने कुवैत में अब्दुल्ला अल बरून और अब्दुल लतीफ अल नेसेफ से मुलाकात की. अब्दुल्ला अल बरून ने रामायण और महाभारत दोनों का अरबी में अनुवाद किया है. अब्दुल लतीफ अल नेसेफ ने रामायण और महाभारत के अरबी संस्करण प्रकाशित किए हैं. प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में भी उनके इन प्रयासों का जिक्र किया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button