ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

‘दोस्ताना 2’ की फिर से कास्टिंग करेगा धर्मा प्रॉडक्शन, कार्तिक आर्यन को फिल्म से बहार निकालने के बाद प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया ये बयान

बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक है जिन्होनें बहुत जल्द नयी उचाईयों को छुआ है। हर वक़्त अपने काम और डांस को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहने वाले कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से अब उनका दोस्ताना टूट चुका है। कार्तिक आर्यन फिल्म से बाहर हो चुके हैं। कल जिस बात से सोशल मीडिया भरा हुआ था उसे धर्मा प्रॉडक्शन ने कन्फर्म कर दिया है और सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा है कि जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की नई स्टारकास्ट की घोषणा की जाएगी।

ये भी पढ़े : Bengal Phase 5 Election Live: मतदान केंद्र में भाजपा के पोलिंग एजेंट की मौत; पूर्व बर्दमान में टीएमसी कार्यकर्ता पर हमला, 9.30 बजे तक 16.15 % हुआ मतदान

धर्मा प्रॉडक्शन ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘पेशेवर परिस्थितियों के कारण हमने तय किया है हम इस पर खामोश रहेंगे। हम दोस्ताना 2 की दोबारा से कास्टिंग करेंगे। इसका डायरेक्शन कॉलिन डी कुन्हा द्वारा किया जाएगा। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।’

अब उनके दोस्ताना से बहार होने के बाद ह भी बताया जा रहा है कि धर्मा प्रॉडक्शन और कार्तिक आर्यन अब कभी साथ काम नहीं करेंगे। बता दें कि फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की घोषणा साल 2019 में की गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण शूटिंग में देरी करनी पड़ी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा जान्हवी कपूर और लक्ष्य नजर आने वाले थे। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ साल 2008 में आई ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button