ताज़ा खबरें

देसी जुगाड़ से बनाई खाट गाड़ी, चारपाई की गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा शख्स, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

देसी जुगाड़ से बनाई खाट गाड़ी, चारपाई की गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचा शख्स, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

भारत में प्रतिभा और देशी जुगाड़ की कमी नहीं है। टेलीविज़न और सोशल मीडिया पर हमें एक से बढ़ कर एक देशी जुगाड़ और अविष्कारों का वीडियो देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक देशी जुगाड़ को देखा जा सकता है। जहां एक शख्स एक चारपाई से बनी गाड़ी पर बैठकर पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने पहुँच जाता है।

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे यह वीडियो कम से कम दस दोस्तों से मिला होगा। मैंने इसे इसलिए रीट्वीट नहीं किया क्‍यों मुझे लगा कि ध्‍यान आकर्षित करने के लिए बनाया गया यह प्रैंक है। साथ ही यह गाड़ी नियमों का उल्लंघन भी करता है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इस एप्लिकेशन के बारे में कभी नहीं सोचा था। हां, कौन जानता है, यह दूरदराज क्षेत्रों में जीवन रक्षक का काम कर सकता है।’

इस पूरे वीडियो में दिखाई गई चारपाई में सबसे खास बात यह है कि, उसमें चार पहिए लगाए गए हैं। इसमें एक इंजन को भी फिट किया गया है। वहीं, इसे चलाने के लिए एक स्‍टीयरिंग भी दिया गया है और इसे साइकिलनुमा आकार दिया गया है। महिंद्रा द्वारा शेयर किया गया वीडियो एक पेट्रोल पंप शूट किया गया है, जहां चंद लोग इसे देख रहे हैं और एक शख्‍स चारपाई रूपी गाड़ी को चला रहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button