ताज़ा खबरें

देश में पड़ रही है भीषण गर्मी, राजधानी दिल्ली समेत राज्यों में आसमान से बरस रही है आग, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

देश में पड़ रही है भीषण गर्मी, राजधानी दिल्ली समेत राज्यों में आसमान से बरस रही है आग, हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

 

देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली से लेकर राजस्थान और राजस्थान से लेकर बिहार तक गर्मी का आलम यहाँ है कि कई लोगों की जान पर बन आई है। भारत का अधिकांश हिस्‍सा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में तो पारा तकरीबन 50 डिग्री सेल्सियस (49.9 डिग्री) तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इसके साथ ही राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों में भीषण गर्मी और लू के चलते जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। बढ़ते तापमान और हीट वेव के थपेड़ों से लोगों की जान पर बन आई है। गाजियाबाद में मंगलवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं नोएडा में लू और तपन के साथ पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

इसके अलावा राजस्‍थान, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, उत्‍तर प्रदेश में भी गर्मी का सितम लगातार जारी है. मौसम के तल्ख तेवर को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भी लोगों से अनावश्‍यक बाहर न न‍िकलने की अपील कर रहा है। दिल्‍ली के कई अस्‍पतालों में गर्मी की वजह से होने वाली बीमारियों को लेकर बेड रिजर्व रखने का आदेश जारी किया गया है। झुलसाने वाली गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है।

बिहार के स्कूल में गर्मी के चलते दो दर्जन छात्र बेहोश

गर्मी और उमस स्कूली बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। उमस और गर्मी के प्रकोप से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ रहा है। बिहार के शेखपुरा में गर्मी और उमस से मध्य विद्यालय के करीब दो दर्जन बच्चे बेहोश हो कक्षा में गिर गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर मनकौल के पास शेखपुरा-पकरीबरमा सड़क को जाम कर दिया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button