ताज़ा खबरेंभारत

देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों का COVID19 वैक्सीनेशन आज से शुरू

देशभर में 12 से 14 साल के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया है, साथ ही 60+ आयु के सभी लोग भी आज से प्रिकॉशन डोज लगवा सकते हैं, केंद्र के सभी राज्यों से स्पष्ट कर दिया गया है कि 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को टीकाकरण में शामिल नहीं किया जा सकता.

भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन- पीएम मोदी

टीकाकरण शुरू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा “अपने नागरिकों, अपने लोगों का टीकाकरण कराने के प्रयासों में आज भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन है। अब 12 से 14 वर्ष के बच्चे कोरोना टीकाकरण के पात्र हैं। साथ ही 60 साल के ऊपर के सभी नागरिक एहतियाती खुराक के लिए पात्र हैं। मैं इन आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।”

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button