ताज़ा खबरें

देशभर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन का त्योहार, पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को बधाई

नई दिल्ली: हिंदू धर्म के सबसे पावन दिनों में से एक यानि के भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन आज यानी 19 अगस्त को है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उससे अपनी रक्षा का वादा लेती है और भाई की तरक्की की कामना करती है. ऐसे में आज पीएम ने भी ट्वीट कर समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए.”

 

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित यह त्योहार, सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है. मैं चाहूंगी कि इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लें.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button