देवरिया मे नरसंहार, जमीनी विवाद को लेकर की 6 लोगों की हत्या, इलाके में हड़कंप
देवरिया मे नरसंहार, जमीनी विवाद को लेकर की 6 लोगों की हत्या, इलाके में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। यहाँ जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गयी। इस हत्या की वारदात को धारदार हथियार से अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह मामला रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का है।
जिले में सोमवार की सुबह यह वारदात हुई है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। मृतकों में एक परिवार के पांच लोग हैं जबकि दूसरी तरफ के एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या हुई है। वारदात के बाद गांव में तनाव को देखते हुए करीब दो दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। मौके का कमिश्नर और आईजी ने पहुंच कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का निर्देश दिया है।
यहाँ सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक से बैनामा लिए गए खेत को देखने गए थे। इसके बाद वे सत्यप्रकाश दूबे के घर पहुंच गए। यहां उनकी सत्यप्रकाश दूबे के परिजनों से कहासुनी होने लगी। उसी दौरान विवाद बढ़ गया और धारदार हथियार से सत्यप्रकाश दूबे व उनके परिजनों ने प्रेमचंद यादव की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी जैसे ही प्रेमचंद यादव के परिजनों और उनके टोले पर रहने वाले लोगों को हुई वे आक्रोशित हो गए। वहां से दर्जनों की भीड़ लाठी-डंडा और असलहे के साथ सत्यप्रकाश दूबे के घर पहुंची और हमला बोल दिया।
आक्रोशित लोग सत्यप्रकाश के घर का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गए और घर में छुपे सत्यप्रकाश दूबे और उनके परिजनों को बेरहमी से मारने पीटने के बाद गला रेत दिया। इस वारदात में मौके पर ही सत्यप्रकाश दूबे, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे की मौत हो गई जबकि आठ साल के एक बेटे की स्थिति गंभीर है। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।





