ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

देखें : अजय देवगन की कार रोक कर किसान समर्थक ने किया हंगामा, गिरफ्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन जल्द ही 100 दिन पार करने वाला है। इस बीच किसान आंदोलन पर कई नेताओ, राजनेताओं और स्टार्स ने अपनी राय राखी लेकिन ऐसा करना बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन को महंगा पड़ गया। दरअसल मंगलवार को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कार को एक किसान समर्थक ने रोक कर हंगामा शुरू कर दिया। फिलहाल इस मामले में शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसान आंदोलन को लेकर किए गए अजय देवगन के ट्वीट से नाराज था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

कब और कैसे हुई घटना।

दरसल अजय देवगन एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में फिल्म सिटी जा रहे थे। इसी दौरान फिल्म सिटी के गेट से थोड़ी दूर पहले एक सरदार ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। सरदार ने अजय देवगन से कहा कि किसान इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन आपने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस दौरान शख्स अपने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड कर रहा था। सामने आए क्लिप में देखा गया कि सड़क पर कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद हैं।

देखे वीडियो।

क्यों किया शख्स ने ऐसा।

गिरफ्तार किए गए शख्स का आरोप है कि अजय देवगन किसानों का समर्थन नहीं करते, जबकि उन्हें ऐसा करना चाहिए। इसीलिए उसने एक्टर अजय देवगन की कार रोक कर ये हंगामा किया। बता दे अजय देवगन की गाड़ी रोकने वाले शख्स की पहचान राजदीप सिंह के रूप में हुई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button