ताज़ा खबरें

दुकानों पर नेमप्लेट वाले मामले पर यूपी सरकार ने SC को दिया जवाब, कहा- ‘शांति बनाए रखने के लिए था आदेश’

दुकानों पर नेमप्लेट वाले मामले पर यूपी सरकार ने SC को दिया जवाब, कहा- ‘शांति बनाए रखने के लिए था आदेश’

 

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रूट पर मौजूद ढाबों-दुकानों के नेमप्लेट विवाद पर यूपी की योगी सरकार ने कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने फैसले का बचाव किया है। इस दौरान सरकार ने नेम प्लेट विवाद में दायर याचिकाओं का विरोध किया है। सरकार ने कहा कि कांवड़ियों की धार्मिक भावना का ख्याल रखते हुए यह फैसला लिया गया। कांवड़ियों के साथ कुछ गलत न हो, इसलिए यह फैसला लिया।

यूपी सरकार ने अपने जवाब मे कहा है कि राज्य द्वारा जारी निर्देश दुकानों और भोजनालयों के नामों से होने वाले भ्रम के बारे में कांवड़ियों की ओर से मिली शिकायतों के बाद किए गए थे। सरकार ने कहा है कि ऐसी शिकायतें मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों की चिंताओं को दूर करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की।

सरकार ने कहा कि नेम प्लेट वाली प्रेस विज्ञप्ति पूरी तरह से कांवर यात्रा के शांतिपूर्ण समापन को सुनिश्चित करने के हित में जारी की गई थी। कांवड़ यात्रा में सालाना 4.07 करोड़ से अधिक कांवरिया भाग लेते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, वह किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए अपने जवाब में यूपी सरकार ने कहा है कि राज्य ने खाद्य विक्रेताओं के व्यापार या व्यवसाय पर कोई प्रतिबंध या निषेध नहीं लगाया है (मांसाहारी भोजन बेचने पर प्रतिबंध को छोड़कर), और वे अपना व्यवसाय सामान्य रूप से करने के लिए स्वतंत्र हैं। सरकार ने कहा है कि मालिकों के नाम और पहचान प्रदर्शित करने की आवश्यकता पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कांवड़ियों के बीच किसी भी संभावित भ्रम से बचने के लिए एक अतिरिक्त उपाय मात्र है।

यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा नेम प्लेट विवाद में कहा कि कांवड़ियों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन के मामले में पारदर्शिता के लिए यह निर्देश दिया गया है। कांवड़ियों को पता होना चाहिए कि वे क्या खा रहे हैं और कहां खा रहे हैं. कांवड़ यात्रा में शांतिसुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश लाए गए हैं। 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button