Hindi Newsportal

दिल्ली: BJP मुख्यालय के लिए रवाना हुए AAP नेता समेत सीएम केजरीवाल, निकलने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही यह बात

0 600

दिल्ली: BJP मुख्यालय के लिए रवाना हुए AAP नेता समेत सीएम केजरीवाल, निकलने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही यह बात

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी मुखियां अरविंद केजरीवाल ने भाजपा कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। यहाँ सीएम केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि धानमंत्री ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का प्लान बनाया है ‘ऑपरेशन झाड़ू’… प्रधानमंत्री का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है, यह प्रधानमंत्री के शब्द हैं जो मुझे उन लोगों ने बताया जो उनसे मिले हैं… प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि AAP बहुत तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर और कई राज्यों में AAP भाजपा को चुनौती दे सकती है इसलिए इसके पहले कि AAP चुनौती बने AAP को पहले ही कुचल देना जरूरी है…”

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “उन्हें(भाजपा) लगता है कि वे इस तरह से AAP को खत्म कर देंगे, AAP का विनाश कर देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये AAP चंद लोगों की पार्टी नहीं है। ये ‘AAP’ 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है… जिस तरह के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, 75 सालों में इस देश के लोगों ने कभी नहीं देखे… दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरू कर दिए, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। ये पीएम मोदी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने तय किया कि इन्हें रोको और गिरफ्तार कर लो… अब हम महिलाओं को हजार-हजार रुपये देने जा रहे हैं… AAP एक विचार है। इसके नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इसके विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?…”

उन्होंने कहा कि ने कहा, “…पिछले 2 साल से इन्होंने(भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया… मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है…

कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद सीएम केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना हुए। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

 

इस दौरान मीडिया से बातचीत में AAP नेता अतिशी ने कहा, “भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक करके आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को जेल में डाल रहे हैं। क्यों? क्योंकि उन्हें अरविंद केजरीवाल के काम से डर लगने लगा है। वे(पीएम मोदी) मुफ्त बिजली नहीं दे पाते, वे बच्चों को अच्छे स्कूल नहीं दे पाते… इसलिए वे AAP को खत्म करना चाहते हैं…”

वहीं दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर दिल्ली सेंट्रल DCP एम. हर्षवर्धन ने कहा, “हमने पर्याप्त व्यवस्था की है, धारा 144 लागू है, हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।”