दिल्ली से वाराणसी जाने वाली INDIGO की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कम

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली INDIGO की फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कम
दिल्ली से वाराणसी जाने वाली INDIGO फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया, हालांकि सभी यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, फ्लाइट की जांच की जा रही है। INDIGO की फ्लाइट 6E2211 को मंगलवार को यह धमकी मिली है।
#WATCH दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2211 में बम की धमकी मिलने के बाद यात्रियों को आपातकालीन दरवाजे से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, फ्लाइट की जांच की जा रही है।
(वायरल वीडियो की पुष्टि विमानन अधिकारियों ने की है) pic.twitter.com/1yq9EBoht2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 28, 2024
इस संबंध में एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने कहा कि एक विमानन सुरक्षा दल और एक बम निरोधक दस्ता साइट पर है। वहीं सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह एक अफवाह थी।





