दिल्ली लोगों को गर्मी से मिली राहत, कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, यूपी समेत इन राज्यों में भी होगी बारिश, पढ़ें
दिल्ली लोगों को गर्मी से मिली राहत, कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, यूपी समेत इन राज्यों में भी होगी बारिश, पढ़ें
देश की राजधानी में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को आज राहत मिली है। आज यानी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश के स चलते राजधानी के लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है। बता दें कि बीते कई दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी हो रही थी। इस बार देश में गर्मी का आलम यह था कि दिल्ली समेत कई शहरों में तापमान 50 डिग्री होने के कारण अब तक करीब 143 लोगों की जान जा चुकी हैं।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो सुप्रीम कोर्ट से है। pic.twitter.com/2DZg2Gy1kA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2024
दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लोग मानसून की बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. मॉनसून की बात करें तो आजस 21 जून को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, औडिशा के कुछ और भागों में मॉनसून आगे बढ़ा है। वहीं, दिल्ली-यूपी में अगले 3-4 दिन में दस्तक दे सकता है। प्री मॉनसून बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह राहत दो दिन की है। 23 जून से एक बार फिर से दिल्ली झुलसेगी।
इस बीच मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 20 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच मानसून के पहुंचने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि मानसून ने 10 दिनों की धीमी चाल के बाद गुरुवार को उत्तर की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। यह ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े हिस्से के साथ-साथ उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उप हिमालयी बंगाल और बिहार के कुछ हिस्से में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं।





