ताज़ा खबरें

दिल्ली: रेसलर्स आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व WFI प्रमुख के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, राजघाट पर धारा 144 लागू 

दिल्ली: रेसलर्स आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व WFI प्रमुख के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, राजघाट पर धारा 144 लागू 

देश की राजधानी में आज गुरुवार को एक बार फिर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे हैं। दिल्ली के राजघाट में पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक गुरुवार (10 अगस्त) को प्रेंस कॉन्फ्रेंस करेंगे।  इसकी जानकारी पहलवान विनेश फोगट ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर दी। उनके साथ बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने भी ट्वीट करके इसका ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 12:30 बजे यह प्रेस वार्ता होगी। राजघाट पर धारा 144 लागू कर दी गयी है।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय पर होने जा रही है, जब कुश्ती महासंघ का चुनाव होने वाला है, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर सुनवाई चल रही है और एशियाई खेलों के लिए कुछ पहलवानों को मिली छूट का मुद्दा गर्माया हुआ है।

गौरतलब है कि 23 सितंबर से चीन के हेंगजो में एशियन गेम्स शुरू होने वाले हैं। वहीं पिछले महीने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स में प्रवेश के लिए एड हॉक कमेटी की ओर से छूट दी गई, जिसका कई पहलवानों ने विरोध किया। इसके बाद दोनों पहलवानों ने फेसबुक लाइव पर आकर आरोपों का जवाब दिया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button