दिल्ली: राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद, मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, बनाए जानेंगे कोचिंग रेगुलेशन एक्ट

दिल्ली: राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद, मंत्री आतिशी का बड़ा ऐलान, बनाए जानेंगे कोचिंग रेगुलेशन एक्ट
देश की राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर में हुए बड़े हादसे के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बड़ा ऐलान किया है। मंत्री आतिशी ने इसी सिलसिले में प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कोचिंग सेंटर रेगुलेशन एक्ट लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार नहीं करेगी. दिल्ली सरकार द्वारा कोचिंग रेगुलेशन एक्ट लाया जाएगा।
दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि हमें उम्मीद थी की केंद्र सरकार कोचिंग सेंटर को रेगुलेट करने के लिए कानून लेकर आएगी। लेकिन अब दिल्ली सरकार केंद्र के कानून का इंतजार नहीं करेगी। जिस तरह से प्राइवेट स्कूलों को रेगुलेट किया जाता है। उसी तरह से कोचिं सेंटर को लेकर भी दिल्ली सरकार एक कानून लेकर आएगी। इसके साथ ही कानून को लेकर दिल्ली की जनता का फीडबैक भी लिया जाएगा। इसके लिए मंत्री आतिशी ने ईमेल आई भी जारी की है।
उन्होंने कहा कि ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर में हुए हादसे पर कहा कि जिस बेसमेंट में लाइब्रेरी संचालित थी। वहां पर केवल स्टोर बनाने की अनुमति थी। गलत तरीके से कोचिंग संचालक द्वारा वहां पर लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी। इस मामले में बिजली विभाग के JE और AE को संस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में जिन लोगों की भी भूमिका सामने आएगी उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 6 दिन में मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट आएंगी।
मंत्री आतिशी ने कहा कि हादसे के बाद से लगातार बेसमेंट में चलने वाली कोचिंग और लाइब्रेरी को सील किया जा रहा है। अब तक दृष्टि IAS सहित बेसमेंट में चलने वाले 30 से ज्यादा कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई की गई है। 200 कोचिंग सेंटर को नोटिस दिए गए हैं। अभी राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, प्रीत विहार में अभी कार्रवाई की गई है। आज भी एमसीडी की कारवाई जारी रहेगी।
इस बीच दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, “…हम छात्रों की मांगों को सुनेंगे और हम जल्द ही उनके साथ बैठक करेंगे और उसके बाद हम उस नियम को दिल्ली विधानसभा में पारित करेंगे…”
बता दें कि बीते शनिवार को राजधानी दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद छात्रों में आक्रोश है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी और AAP लगातार एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।






echtes hgh kaufen
References:
to-portal.com