ताज़ा खबरें

दिल्ली: यमुना नदी एक बार फिर उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है पानी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

दिल्ली: यमुना नदी एक बार फिर उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है पानी, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा

 

देश में इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। ऐसे में उत्तर भारत में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भुस्खनल देखने को मिल रहा है, वहीं कई नदियां उफान पर हैं। इसी क्रम में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है। बुधवार रात 10 बजे यह पुराना लोहा पुल के पास खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया।

बता दें कि दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं. जलस्तर बढ़ सकता है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है।

मंगलवार शाम 7 बजे यमुना का जलस्तर चेतावनी लेवल को क्रॉस कर गया था। बाढ़ और सिंचाई विभाग के अफसरों का कहना है कि बुधवार को जलस्तर में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के बाद तेजी से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button