दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, 25 मई को सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो, चुनाव को लेकर दी गयी सहूलियत
दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, 25 मई को सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो, चुनाव को लेकर दी गयी सहूलियत
दिल्ली मेट्रो ने लोकसभा चुनावों के लिए बड़ा एलान किया है। देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान 25 मई को किए जाएंगे। इस दौरान दिल्ली में भी वोटिंग होनी है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो 25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन, सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 04:00 बजे से शुरू होंगी ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी सुविधा का लाभ उठा सकें। सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन सामान्य मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी।
25 मई को दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन, सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 04:00 बजे से शुरू होंगी ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी सुविधा का लाभ उठा सकें। सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 06:00 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन… pic.twitter.com/5NgqKC8wAB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 22, 2024
इसी तरह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (डीटीसी) की बसों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। बता दें कि मैनेजमेंट ने 25 मई यानि वोटिंग वाले दिन 35 रूटों पर सुबह 4 बजे बसों को चलाने का फैसला किया है. इन रूट्स को इस तरह से निर्धारित किया गया कि दिल्ली-एनसीआर के दूर इलाकों और बॉर्डर एरिया में रहने वाले कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
डीटीसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, टिकरी बॉर्डर से पंजाबी बाग, आजादपुर से औचंदी बॉर्डर, आजादपुर से कुतुब गढ़, लामपुर बॉर्डर से आजादपुर, दहिसरा बॉर्डर से मोरी गेट, लोनी गोल चक्कर से शिवाजी स्टेडियम, हर्ष विहार, सेंट्रल टर्मिनल, आनंद विहार आईएसबीटी से अवंतिका/रोहिणी, आनंद विहार से उत्तम नगर, मयूर विहार फेज 3 से धौला कुआं, नोएडा सेक्टर-34 से आईएसबीटी कश्मीरी गेट, बदरपुर बॉर्डर से मोरी गेट तक बस सेवा उपलब्ध रहेगी.





