ताज़ा खबरें

दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर हुआ पथराव, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर हुआ पथराव, जांच में जुटी पुलिस

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर देर रात कुछ बदमाशों ने पथराव किया है। इस दौरान ओवैसी के आवास की खिड़कियां टूट गयीं है। बता दें कि कथित घटना के वक्त ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। इस घटना की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। घर पर पथराव के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी।

घटना के संबंध में असदुद्दीन ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा। लौटने पर मैंने देखा कि खिड़कियों के शीशे टूटे थे और चारों ओर पत्थर पड़े हुए थे। मेरे घर पर काम करने वाले शख्स ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे निवास पर पत्थर फेंके.”

खुद असदुद्दीन ओवैसी ने इसका वीडियो जारी किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि ‘मेरे दिल्ली आवास पर एक बार फिर हमला हुआ है। साल 2014 के बाद घर पर हमले की यह चौथी घटना है। उन्होंने बताया कि ‘इससे पहले कल रात, मैं जयपुर से लौटा और मेरे सर्वेंट ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे घर की खिड़कियां टूट गईं। उन्होंने दिल्ली पुलिस से आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button